सिराज ने आस्ट्रेलिया के दौरे से पहले अज्ञात व्यक्ति द्वारा संपर्क किये जाने की दी थी जानकारी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 19 Apr 2023 06:40 PM
सिराज ने आस्ट्रेलिया के दौरे से पहले अज्ञात व्यक्ति द्वारा संपर्क किये जाने की दी थी जानकारी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बीसीसीआई की भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई (एसीयू) को बताया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने इस साल फरवरी में आस्ट्रेलिया टीम के दौरे से पहले टीम की अंदरूनी जानकारी पाने के लिये उनसे संपर्क किया था .
आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिये खेलने वाले सिराज ने बीसीसीआई की एसीयू को इसकी जानकारी दी थी .

समझा जाता है कि सटोरिये ने भारत के मैचों के दौरान काफी पैसा गंवा दिया था और हताशा में सिराज को मैसेज भेजा था . भारत ने जनवरी फरवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की घरेलू श्रृंखला खेली जिसके बाद आस्ट्रेलियाई टीम यहां आई . भारत ने श्रीलंका को टी20 श्रृंखला में 2 . 1 से हराया और वनडे श्रृंखला 3 . 0 से जीती. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने वनडे श्रृंखला 3 . 0 से जीती और टी20 श्रृंखला में 2 . 1 से जीत दर्ज की .

बोर्ड के एक सूत्र ने बताया ,‘‘जिसने सिराज से संपर्क किया वह सटोरिया नहीं था . वह मैचों पर सट्टा लगाने का आदी हैदराबाद का एक ड्राइवर था . उसने काफी पैसा गंवा दिया था इसलिये उसने अंदरूनी जानकारी के लिये सिराज से वाट्सअप पर संपर्क किया .’’ उन्होंने कहा ,‘‘ सिराज ने तुरंत इसकी सूचना दी . आंध्र पुलिस ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया है .’’ बीसीसीआई ने 2013 के स्पॉट फिंिक्सग मामले के बाद एसीयू नेटवर्क में विस्तार किया था . अब हर आईपीएल टीम का अपना एसीयू अधिकारी है जो टीम होटल में ही ठहरता है और सारी गतिविधियों पर नजर रखता है. इसके अलावा खिलाड़ियों के लिये एसीयू वर्कशॉप अनिवार्य है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu