अतीक की कब्र पर तिरंगा फहराने वाले कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी को हिरासत में लिया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 19 Apr 2023 08:08 PM
अतीक की कब्र पर तिरंगा फहराने वाले कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी को हिरासत में लिया
ऑडियो सुनें

प्रयागराज. राजनीतिक लाभ के लिए माफिया अतीक अहमद की मजार पर तिरंगा फहराने वाले कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी राजकुमार ंिसह रज्जू को पुलिस ने बुधवार को हिरासत में ले लिया है, वहीं पार्टी ने रज्जू को छह वर्ष के लिए निष्काषित कर दिया है.
जिला कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि साउथ मलाका के आजाद नगर से कांग्रेस के टिकट पर पार्षद प्रत्याशी राजकुमार ंिसह रज्जू बुधवार को अतीक और अशरफ की मजार पर तिरंगा फहराने गया था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया.

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन ने बताया कि राजकुमार ंिसह रज्जू को पार्टी से छह वर्ष के लिए निकाल दिया गया है. उन्होंने कहा कि सैयद मोहम्मद आमिर नाम का एक व्यक्ति यूट्यूब चैनल चलाता है, उसने ही राजकुमार का एक वीडियो बनाकर वायरल कराया. अंशुमन ने दावा किया कि एक साजिश के तहत यह सब हुआ है. उन्होंने बताया कि राजकुमार को अतीक की मजार पर तिरंगा चढ़ाने सैयद मोहम्मद आमिर ही लेकर गया था और उसी ने राजकुमार का एक वीडियो बनाकर वायरल किया.

राजकुमार वीडियो में जो कुछ भी बता रहा है, वह सैयद मोहम्मद के कहने पर ही बता रहा है. अंशुमन ने बताया कि राजकुमार मानसिक रोगी है और उसका इलाज चल रहा है, उसके घर जाने पर मानसिक रोग की दवाओं का पर्चा और दवाइयां मिलीं. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियों में राजकुमार ंिसह रज्जू अतीक अहमद और अशरफ की मजार पर तिरंगा चढ़ाते हुए कह रहा है, ‘‘अतीक भाई अमर रहे, देश का झंडा अमर रहे, अशरफ भाई अमर रहे, देश का झंडा अमर रहे.’’ एक अन्य वीडियो में राजकुमार कह रहा है, ‘‘मैं कांग्रेस से वार्ड नंबर 43 से पार्षद प्रत्याशी हूं. मैं अतीक अहमद को भारत रत्न देने की सरकार से मांग करता हूं. वह जनप्रतिनिधि थे और शहीद हुए हैं, उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए.’’

उसने कहा, ‘‘जब मुलायम ंिसह को पद्म विभूषण मिल सकता है तो अतीक अहमद को भारत रत्न क्यों नहीं मिल सकता. उन्हें राजकीय सम्मान क्यों नहीं दिया गया, उनकी कब्र पर तिरंगा झंडा क्यों नहीं ओढ़ाया गया.’’ धूमनगंज थाने के एसएचओ राजेश कुमार मौर्य ने कहा कि राजकुमार ंिसह रज्जू को कोतवाली पुलिस हिरासत में लेकर धूमनगंज थाना ला रही है और उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेजा जाएगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu