IPL फाइनल 28 मई को अहमदाबाद में, चेन्नई में पहला क्वालीफायर और एलिमिनेटर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 21 Apr 2023 09:46 PM
IPL फाइनल 28 मई को अहमदाबाद में, चेन्नई में पहला क्वालीफायर और एलिमिनेटर
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का फाइनल मुकाबला 28 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा जो दूसरे क्वालीफायर का भी मेजबान होगा जबकि पहला क्वालीफायर और एलिमिनेटर मुकाबला चेन्नई में होगा. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को आईपीएल के प्लेआॅफ मैचों की तारीख और स्थल की घोषणा की. दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग के दूसरे क्वालीफायर और फाइनल की मेजबानी अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम क्रमश: 26 और 28 मई को करेगा.

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पहला क्वालीफायर और एलिमिनेटर मुकाबला क्रमश: 23 और 24 मई को होगा. यह महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर ंिकग्स का घरेलू मैदान भी है . माना जा रहा है कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल है . चेन्नई के मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए धोनी 23 या 24 मई को घरेलू दर्शकों के सामने आखिरी मैच खेल सकते हैं .

आईपीएल के 16 वें सत्र का आगाज 31 मार्च को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ था. इस स्थल ने 2022 में फाइनल की मेजबानी भी की थी. पिछले सत्र में आईपीएल के मैचों को मुंबई और पुणे के चार स्थानों पर खेला गया था लेकिन प्ले-आॅफ और फाइनल कोलकाता और अहमदाबाद में आयोजित किए गए थे. इस बार लीग चरण का आखिरी मुकाबला बेंगलुरु में 21 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जायेगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu