पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पूर्व पति ने महिला डांसर की गोली मारकर हत्या की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 25 Apr 2023 07:57 PM
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पूर्व पति ने महिला डांसर की गोली मारकर हत्या की
ऑडियो सुनें

लाहौर. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 26- वर्षीया मशहूर ‘स्टेज डांसर’ की उसके पूर्व पति ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार को पंजाब के हाफिजाबाद जिले में हुई. पुलिस के अनुसार, मुल्तान जिले की एक स्टेज डांसर मुनाजा मुल्तानी उर्फ आशी सोमवार को हाफिजाबाद शहर में अपने घर पर थी, तभी उसका पूर्व पति जुबैर अपने पांच साथियों के साथ उसके घर में घुस गया और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी.

मुल्तानी की मां शाहिदा बीबी ने पुलिस को बताया कि जुबैर और मुल्तानी को एक बेटा भी है. उन्होंने कहा, “जुबैर ने पिछले साल मुनाजा मुल्तानी को तलाक दे दिया था और वह बच्चे की अभिरक्षा की मांग कर रहा था. उसने (जुबैर ने) मुल्तानी को पेशा (स्टेज डांंिसग) न छोड़ने के कारण तलाक दे दिया था.” पुलिस ने बताया कि उसके हत्यारों ने उसके चेहरे पर गोली मारी.

पुलिस के अनुसार, जुबैर और पांच अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और संदिग्धों को गिरफ्तार करने के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया. पिछले कुछ वर्षों के दौरान पंजाब प्रांत में कई युवा अभिनेत्रियों/डांसर को उसके पूर्व पतियों या प्रेमियों द्वारा हत्या कर दी गई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu