रहाणे की डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए भारतीय टीम में वापसी, सूर्यकुमार और कुलदीप बाहर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 25 Apr 2023 09:16 PM
रहाणे की डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए भारतीय टीम में वापसी, सूर्यकुमार और कुलदीप बाहर
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. अपनी बल्लेबाजी में आक्रामकता का पुट जोड़ने वाले पूर्व कप्तान अंिजक्य रहाणे ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ सात से 11 जून तक लंदन के ओवल में होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिये भारतीय टीम में वापसी की. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को इस मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की.

आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए टीम में शामिल रहे आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, स्पिनर कुलदीप यादव और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को इस मैच के लिए टीम में नहीं चुना गया है. बीसीसीआई की पांच सदस्यीय चयन समिति और सचिव जय शाह के अलावा कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने सोमवार की शाम को बैठक में हिस्सा लेकर टीम को अंतिम रूप दिया.

श्रेयस अय्यर के पीठ में चोट के कारण बाहर हो जाने से रहाणे की 15 महीने बाद टीम में वापसी सुनिश्चित थी. अय्यर ने हाल में ब्रिटेन में अपना आॅपरेशन करवाया था. पीटीआई ने 10 अप्रैल को रिपोर्ट ने कहा था कि रहाणे की टीम में वापसी हो सकती है. इस बल्लेबाज ने अभी तक 82 टेस्ट मैच खेले हैंं. उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच जनवरी 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में खेला था.

इस 34 वर्षीय बल्लेबाज ने घरेलू सत्र में मुंबई की अगुवाई की और लगभग 700 रन बनाए. उन्होंने अपनी बल्लेबाजी में आक्रामकता का पुट जोड़ा जिसका वह आईपीएल में चेन्नई सुपर ंिकग्स की तरफ से खुलकर प्रदर्शन कर रहे हैं. अभी तक आईपीएल के वर्तमान सत्र में सात मैचों में उन्होंने 190 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं.

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम में किसी को उपकप्तान नियुक्त नहीं किया गया है लेकिन चेतेश्वर पुजारा ने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम दो मैचों में यह भूमिका निभाई थी और उन्हें फिर से यह जिम्मेदारी संभालने के लिए कहा जा सकता है. पुजारा अभी काउंटी क्रिकेट में ससेक्स की तरफ से खेल रहे हैं.

केएस भरत टीम में शामिल एकमात्र विशेषज्ञ विकेटकीपर है जबकि युवा किशन, कुलदीप और सूर्यकुमार टीम में जगह नहीं बना पाए.
केवल एक मैच होने के कारण चयनकर्ताओं ने दूसरे विकेटकीपर का चयन नहीं किया. इस बात की भी संभावना है कि टीम प्रबंधन मध्यक्रम में केएल राहुल को रखकर उन्हें विकेटकीपर की जिम्मेदारी भी सौंप सकता है जिससे कि रहाणे के रूप में अतिरिक्त बल्लेबाज को अंतिम एकादश में रखा जा सके.

टीम में रंिवद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और शार्दुल ठाकुर के रूप में चार आॅलराउंडर हैं. ओवल में बाद में स्पिनरों को मदद मिलती है और ऐसे में अंतिम एकादश में दो स्पिनर रखे जा सकते हैं. मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर के रूप में टीम में तीन तेज गेंदबाजों को रखा जा सकता है.

डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अंिजक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रंिवद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu