फिल्मफेयर पुरस्कार: ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘बधाई दो’ का रहा बोलबाला

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 28 Apr 2023 09:48 PM
फिल्मफेयर पुरस्कार: ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘बधाई दो’ का रहा बोलबाला
ऑडियो सुनें

मुंबई. इस बार फिल्मफेयर पुरस्कार में रूढ़िवाढ़ी सोच को चुनौती देने वाली कहानियों और किरदारों का बोलबाला रहा और आलिया भट्ट-अभिनीत फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ एवं एलजीबीटीक्यू कॉमेडी ड्रामा ‘बधाई दो’ ने शीर्ष पुरस्कार अपने नाम किए. संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने 68वें फिल्मफेयर पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, अग्रणी भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ संवाद, सर्वश्रेष्ठ पोशाक (कॉस्ट्यूम), सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी, सर्वश्रेष्ठ छायांकन और सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन सहित 10 पुरस्कार अपने नाम किए.

फिल्म प्रसिद्ध लेखक हुसैन जैदी की पुस्तक ‘माफिया क्वीन्स आॅफ मुंबई’ के एक अध्याय पर आधारित है. अभिनेता सलमान खान ने पहली बार पुरस्कार समारोह की मेजबानी की और अभिनेता आयुष्मान खुराना तथा मनीष पॉल ने उनका साथ दिया. सितारों से सजी इस शाम में गोंिवदा, विक्की कौशल, जाह्नवी कपूर, टाइगर श्रॉफ और जैकलीन फर्नांडीज ने अपनी प्रस्तुतियों से चार चांद लगाए.

समारोह की दूसरी र्चिचत फिल्म ‘बधाई दो’ रही, जिसने फिल्म समीक्षकों (क्रिटिक्स) की श्रेणी में अधिकतर पुरस्कार अपने नाम किए. राजकुमार राव को अग्रणी भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और भूमि पेडनेकर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स) का पुरस्कार मिला. भूमि ने यह पुरस्कार तब्बू के साथ साझा किया जिन्हें ‘भूल भुलैया 2’ के लिए यह पुरस्कार दिया गया.

हर्षवर्धन कुलकर्णी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बधाई दो’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म (क्रिटिक्स) का पुरस्कार भी मिला. फिल्म में शानदार अभिनय के लिए शीबा चड्ढा को सर्वश्रेष्ठ सह कलाकार (महिला) का पुरस्कार मिला. फिल्म को सर्वश्रेष्ठ कहानी और सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार भी मिला. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स) का पुरस्कार फिल्म ‘वध’ के लिए संजय मिश्रा को दिया गया.

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ को सर्वश्रेष्ठ संगीत एल्बम, उसके गीत केसरिया को सर्वश्रेष्ठ बोल, सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक (अरिजीत ंिसह), सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन और सर्वश्रेष्ठ वीएफएक्स के लिए भी पुरस्कार मिला.

अनिल कपूर को फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सह कलाकार का पुरस्कार दिया गया और इस फिल्म के लिए ही कविता सेठ को सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका का पुरस्कार मिला. फिल्म निर्माता जोड़ी जसपाल ंिसह संधू और राजीव बरनवाल को ‘वध’ के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित (डेब्यू) निर्देशक का पुरस्कार मिला.

सर्वश्रेष्ठ संपादन का पुरस्कार फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ के लिए निनाद खानोलकर को दिया गया. दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया. जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 68वें फिल्मफेयर पुरस्कार का आयोजन किया गया.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  2. 2 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  3. 3 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़
  4. 4 Sexual harassment भारत के गोल्ड मेडलिस्ट की करतूत! यौन उत्पीड़न के आरोप में जापान से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu