पुलिस चौकी प्रभारी से मारपीट के आरोप में कांग्रेस नेता समेत सात गिरफ्तार…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 01 May 2023 01:02 PM
पुलिस चौकी प्रभारी से मारपीट के आरोप में कांग्रेस नेता समेत सात गिरफ्तार…
ऑडियो सुनें

बाराबंकी: बाराबंकी जिले के देवा क्षेत्र में एक पुलिस चौकी प्रभारी से मारपीट के आरोप में कांग्रेस के एक स्­थानीय नेता समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि माती पुलिस चौकी प्रभारी शशिकांत रविवार को देवा कोतवाली से ड्यूटी करके कार से माती चौकी जा रहे थे।

सूत्रों ने बताया कि रास्­ते में देवा कोतवाली क्षेत्र के सिपहिया गांव में ग्राम प्रधान जलील का 25 वर्षीय बेटा अचानक सड़क पर आ गया। सूत्रों ने बताया कि लड़के को सामने देख चौकी प्रभारी ने अपनी गाड़ी रोक दी। सूत्रों के अनुसार इसी दौरान कांग्रेस नेता जमील और उसका ग्राम प्रधान भाई जलील अपने आदमियों के साथ मौके पर पहुंच गया और उसने समझा कि शशिकांत ने लड़के को टक्कर मार दी है।

उन्­होंने बताया कि जमील और उसके साथियों ने चौकी प्रभारी से मारपीट की, जिससे उन्­हें चोटें आई और उनकी वर्दी भी फट गई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शशिकांत को इलाज के लिए अस्­पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ंिसह ने बताया कि इस मामले में कांग्रेस नेता जमील और उसके ग्राम प्रधान भाई जलील के साथ-साथ उनके साथियों फैसल, आजम, आलम, अनस और सतीश को गिरफ्तार करके आगे की कार्यवाही की जा रही है।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  2. 2 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  3. 3 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़
  4. 4 Sexual harassment भारत के गोल्ड मेडलिस्ट की करतूत! यौन उत्पीड़न के आरोप में जापान से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav