कर्नाटक में भाजपा का घोषणापत्र ‘विकास केंद्रित’: मोदी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 01 May 2023 04:00 PM
कर्नाटक में भाजपा का घोषणापत्र ‘विकास केंद्रित’: मोदी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के घोषणापत्र की सराहना करते हुए इसे ‘विकास केंद्रित’ करार दिया और कहा कि यह राज्य में पिछले चार साल में पार्टी की सरकार द्वारा किए गए अच्छे कार्यों को आगे बढ़ाने की दिशा तय करेगा।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को बेंगलुरु में पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी किया। इसमें वादा किया गया है कि पार्टी यदि सत्ता में लौटती है, तो वह इसे एक विकसित और समृद्ध राज्य बनाएगी। पार्टी ने समान नागरिक संहिता और राष्ट्रीय नागरिक पंजी लागू करने और गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) जीवन यापन करने वाले सभी परिवारों को साल में तीन मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर और प्रतिदिन आधा लीटर नंदिनी दूध देने का वादा किया है। पार्टी ने राज्य के विकास के लिए और भी कई अन्य घोषणाएं की हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav