पुरुष मुक्केबाजी विश्व चैंपियनशिप: आशीष प्री क्वार्टर फाइनल में, हर्ष बाहर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 02 May 2023 08:05 PM
पुरुष मुक्केबाजी विश्व चैंपियनशिप: आशीष प्री क्वार्टर फाइनल में, हर्ष बाहर
ऑडियो सुनें

ताशकंद. तोक्यो ओलंपियन आशीष चौधरी ने मंगलवार को यहां पुरुष विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के 80 किग्रा वर्ग में खंडित फैसले के तहत ईरान के मेसाम घेशलाघी को हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. आशीष ने एशियाई चैंपियनशिप के पूर्व रजत पदक विजेता मेसाम को कड़े मुकाबले में 4-1 से हराया.

हिमाचल प्रदेश के 28 साल के आशीष ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और मेसाम पर कुछ दमदार मुक्के जड़ते हुए पहले दौर में दबदबा बनाया. एशियाई चैंपियनशिप 2019 के रजत पदक विजेता आशीष ने इसके बाद कुशल मूवमेंट और बेहतर तकनीकी दक्षता के आधार पर ईरान के प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ा.

प्री क्वार्टर फाइनल में हालांकि आशीष को क्यूबा के दो बार के ओलंपिक चैंपियन आर्लेन लोपज की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा.
इस बीच पदार्पण कर रहे हर्ष चौधरी 86 किग्रा वर्ग में आॅस्ट्रेलिया के बिली मैकएलिस्टर के खिलाफ 0-5 के सर्वसम्मत फैसले से हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गए. बुधवार को निशांत देव (71 किग्रा) 2021 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता अजरबेजान के सरखान अलियेव से भिड़ेंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu