ठाकुर ने भ्रष्टाचार, माफियाओं को लेकर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 03 May 2023 07:40 PM
ठाकुर ने भ्रष्टाचार, माफियाओं को लेकर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा
ऑडियो सुनें

चंडीगढ़. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को आरोप लगाया कि पंजाब में भगवंत मान की सरकार में भ्रष्टाचार ‘‘रिकॉर्ड तोड़ रहा है’’ और माफिया फूल फल रहे हैं. उन्होंने सवाल किया कि आम आदमी पार्टी (आप) के पिछले एक वर्ष के शासन में क्या अच्छा हुआ है.
उन्होंने मान सरकार पर चुनावी वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया. ठाकुर ने पंजाब के लिए केंद्र के फैसले गिनाए, जिनमें नए राजमार्गों की स्थापना, जालंधर में एक स्मार्ट शहर को मंजूरी देना, करतारपुर गलियारा खोलना, हेमकुंट साहिब के लिए रोपवे परियोजना, 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन शामिल है.

दस मई को होने वाले जालंधर लोकसभा उपचुनाव से पहले जालंधर में मीडिया को संबोधित करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री ठाकुर ने ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल पर कथित तौर पर अपने आधिकारिक आवास के नवीनीकरण पर 45 करोड़ रुपये खर्च करने और दो राज्यों की सुरक्षा हासिल करने को लेकर भी हमला बोला.

ठाकुर ने कहा कि केजरीवाल कहते थे, ‘‘मैं न सुरक्षा लूंगा और न बड़ा बंगला.’’ केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘वह (आप) ‘आम आदमी’ के नाम पर वोट मांगते हैं, लेकिन दिल्ली और पंजाब में ‘लूट की खुली छूट’ है. भ्रष्टाचार रिकॉर्ड तोड़ रहा है, माफिया फूल फल रहे हैं..पंजाब में पिछले एक साल में क्या अच्छा हुआ है.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu