मेरा इस्तीफा तो ‘परमानेंट’ ही सोनिया गांधी के पास है: गहलोत

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 23 Apr 2022 06:37 PM
मेरा इस्तीफा तो ‘परमानेंट’ ही सोनिया गांधी के पास है: गहलोत
ऑडियो सुनें

जयपुर.राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार में होने वाले बदलाव को लेकर मीडिया के एक वर्ग में लगाई जा रही अटकलों को महज ‘अफवाह’ करार देते हुए शनिवार को कहा कि उनका इस्तीफा तो ‘परमानेंट’ रूप से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास है. इसके साथ ही उन्होंने बिना किसी राज्य का नाम लिए कहा कि जब मुख्यमंत्री बदलना होगा तो किसी को कानों कान खबर नहीं होगी.

मुख्यमंत्री गहलोत यहां राजस्थान राजस्व सेवा परिषद (राजस्थान तहसील सेवा के अधिकारी एवं गिरदावर/पटवारी संघ) के राज्य स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि लोगों को मीडिया में चल रही इस तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए. गहलोत ने इस साल के राज्य के बजट का जिक्र करते हुए कहा कि हर कोई इसकी चर्चा कर रहा है. उन्होंने कहा,’‘इसमें कोई थोड़ा बहुत काम बाकी है तो वह भी हम करेंगे … अफवाहें चलती रहती हैं मीडिया में अखबारों में … उसकी तरफ आपको ध्यान नहीं देना है.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news