फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ पर विवाद के बीच रहमान ने हिंदू जोड़े के मस्जिद में शादी का वीडियो साझा किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 04 May 2023 09:17 PM
फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ पर विवाद के बीच रहमान ने हिंदू जोड़े के मस्जिद में शादी का वीडियो साझा किया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. फिल्म ‘‘द केरल स्टोरी’’ को लेकर जारी विवाद के बीच संगीतकार ए.आर. रहमान ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें एक हिंदू जोड़े को केरल की एक मस्जिद में शादी करते देखा जा सकता है. वीडियो साझा करते हुए रहमान ने कहा, ‘‘मानवता के लिए प्रेम बिना शर्त होना चाहिए.’’ आॅस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार ने इस वीडियो का कैप्शन लिखा, ‘‘एक और केरल स्टोरी.’’ डिजिटल मंच ‘द न्यूज मिनट’ द्वारा तैयार लगभग दो मिनट की वीडियो में केरल के अलप्पुझा शहर की मस्जिद में एक हिंदू जोड़े को शादी के बंधन में बंधते हुए दिखाया गया है.

वीडियो के मुताबिक, आर्थिक तंगी से जूझ रही दुल्हन की मां ने अपनी बेटी की शादी में मदद के लिए मस्जिद की समिति से संपर्क किया था. फिल्म ‘‘द केरल स्टोरी’’ पांच मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म केरल में हिंदू महिलाओं को इस्लाम में धर्मांतरित कर उन्हें आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) में शामिल किए जाने के आरोपों पर आधारित है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu