विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप: भारत के हुसामुद्दीन प्री क्वार्टर फाइनल में

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 05 May 2023 08:17 PM
विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप: भारत के हुसामुद्दीन प्री क्वार्टर फाइनल में
ऑडियो सुनें

ताशकंद. एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किग्रा) ने अपनी अच्छी फॉर्म जारी रखते हुए शुक्रवार को यहां आईबीए पुरुष विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. अंतिम 32 मुकाबले में हुसामुद्दीन ने चीन के ल्यु ंिपग को हराया. भारतीय मुक्केबाज ने पहले दौर में ही अपनी मूवमेंट और ताकतवर मुक्कों से दबदबा बनाया और इसे अंत तक कायम रखते हुए 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से जीत दर्ज की. हुसामुद्दीन रविवार को प्री क्वार्टर फाइनल में रूस के सेविन एडवर्ड से भिड़ेंगे.

एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता आशीष को हालांकि दो बार के ओलंपिक चैंपियन क्यूबा के आर्लेन लोपेज के खिलाफ रिव्यु (फैसली की समीक्षा) के बाद 2-5 से हार का सामना करना पड़ा. लोपेज ने पहला दौरा जीता लेकिन भारतीय मुक्केबाज ने अगला दौर जीत लिया.

अंतिम दौर में करीबी मुकाबला देखने को मिला लेकिन क्यूबा के मुक्केबाज ने बाजी मार ली. शुक्रवार को ही नवीन (92 किग्रा) की भिड़ंत कोरिया के जियोंग जेई मिन से होगी. मौजूदा टूर्नामेंट में कई ओलंपिक पदक विजेताओं सहित 107 देशों के 538 मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu