धवन का अर्धशतक, पंजाब ने नाइट राइडर्स को 180 रन का दिया लक्ष्य

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 08 May 2023 10:01 PM
धवन का अर्धशतक, पंजाब ने नाइट राइडर्स को 180 रन का दिया लक्ष्य
ऑडियो सुनें

कोलकाता. वरूण चक्रवर्ती और हर्षित राणा की धारदार गेंदबाजी के बावजूद पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को यहां कप्तान शिखर धवन के अर्धशतक और निचले क्रम के उपयोगी योगदान से कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ सात विकेट पर 179 रन बनाए.

धवन ने 47 गेंद में नौ चौकों और एक छक्के से 57 रन की पारी खेलने के अलावा जितेश शर्मा (21) के साथ चौथे विकेट के लिए 53 रन जोड़े. शाहरूख खान (आठ गेंद में नाबाद 21), हरप्रीत बरार (नौ गेंद में नाबाद 17) और ऋषि धवन (11 गेंद में 19 रन) ने अंत में तेजतर्रार पारियां खेलकर टीम का स्कोर 180 रन के करीब पहुंचाया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu