
ताशकंद. दीपक भोरिया (51 किग्रा), मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किग्रा) और निशांत देव (71 किग्रा) की तिकड़ी मुक्केबाजी विश्व चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में शुक्रवार को यहां रिंग में उतरेगी तो उसकी कोशिश भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को और बेहतर करने की होगी. इन तीनों मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल में पहुंच कर पहले ही कांस्य पदक सुनिश्चित कर लिये हैं. पदकों के संख्या के लिहाज से यह भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.



