पाकिस्तान: न्यायपालिका के खिलाफ धरने में शामिल हुए मरियम नवाज व मौलाना फजलुर रहमान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 15 May 2023 10:12 PM
पाकिस्तान: न्यायपालिका के खिलाफ धरने में शामिल हुए मरियम नवाज व मौलाना फजलुर रहमान

ऑडियो सुनें

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के सत्तारूढ़ गठबंधन ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से जुड़े मामलों के संबंध में न्यायपालिका के कुछ हालिया फैसलों के खिलाफ उच्चतम न्यायालय के बाहर सोमवार को प्रदर्शन किया. पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की नेता मरियम नवाज शरीफ और जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान भी प्रदर्शन में शामिल हुए. सत्तारूढ़ गठबंधन का कहना है कि इन फैसलों से खान को कई मामलों में व्यापक राहत मिली है.

By Yogesh Kumar Sahu