भारत, यूरोपीय संघ टीटीसी की बैठक में जयशंकर, गोयल शामिल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 16 May 2023 09:27 PM
भारत, यूरोपीय संघ टीटीसी की बैठक में जयशंकर, गोयल शामिल
ऑडियो सुनें

ब्रसेल्स/ लंदन. भारत-यूरोपीय संघ व्यापार एवं प्रौद्योगिकी परिषद (टीटीसी) की मंगलवार को ब्रसेल्स में संपन्न पहली मंत्री-स्तरीय बैठक में दोनों पक्षों ने डिजिटल और स्वच्छ प्रौद्योगिकी में सहयोग बढ़ाने के मुद्दे पर चर्चा की. इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत की तरफ से विदेश मंत्री एस जयशंकर, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने गत वर्ष अप्रैल में टीटीसी के गठन की घोषणा की थी. टीटीसी के तहत तीन कार्यबल बनाए गए जो रणनीतिक प्रौद्योगिकी, डिजिटल गवर्नेंस एवं डिजिटल संपर्क, हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकी और व्यापार, निवेश एवं मूल्य शृंखला पर केंद्रित हैं.

भारत-यूरोपीय संघ व्यापार एवं प्रौद्योगिकी परिषद की पहली मंत्री-स्तरीय बैठक में दोनों पक्षों के शीर्ष मंत्री शामिल हुए. इसमें यूरोपीय संघ की कार्यकारी इकाई यूरोपीय आयोग की कार्यकारी उपाध्यक्ष मार्गरेट वेस्तागर भी मौजूद रहीं. वाणिज्य मंत्री गोयल ने बैठक के बाद एक ट्वीट में कहा कि वेस्तागर के साथ सभी हितधारकों की रचनात्मक बातचीत हुई. इसमें यूरोपीय संघ के उच्च प्रतिनिधि (विदेश मामले) एवं उपाध्यक्ष जोसप बोरेल फोंतेलेस भी मौजूद रहे.

जयशंकर ने भी ट्वीट में कहा, ‘‘इस टेकेड (तकनीकी दशक) में टीटीसी भरोसेमंद सहयोग को प्रोत्साहन दे सकती है जो पुनर्भूमंडलीकरण के लिए आवश्यक है. हितधारक आपूर्ति के लिए अहम हैं.’’ उन्होंने कहा कि इस बैठक में टीटीसी, जी20, वैश्विक दक्षिण की आवाज, यूक्रेन और ंिहद-प्रशांत पर अच्छी चर्चा हुई. इस तरह के संवाद से हमारी रणनीतिक साझेदारी मजबूत होती है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu