हमारे पदकों पर बृजभूषण की टिप्पणी अपमानजनक : प्रदर्शनकारी पहलवान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 19 May 2023 08:33 PM
हमारे पदकों पर बृजभूषण की टिप्पणी अपमानजनक : प्रदर्शनकारी पहलवान
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की उनके इस कथित बयान के लिये आलोचना की है कि एक पदक 15 रूपये का आता है और पहलवानों को वह करोड़ों रूपये भी वापिस करने चाहिये जो सरकार ने उनके प्रशिक्षण पर खर्च किये हैं .

महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप झेल रहे बृजभूषण ने एक वीडियो इंटरव्यू में कहा है कि पहलवानों को सिर्फ पदक ही नहीं , करोड़ों रूपये भी लौटाने चाहिये जो उनके प्रशिक्षण पर खर्च हुए हैं. जंतर मंतर पर प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे बजरंग ने शुक्रवार को कहा कि जिस पदक की बृजभूषण ने 15 रूपये का बताकर तौहीन की है, उसके पीछे 15 साल की मेहनत है.

उन्होंने कहा ,” उन्होंने मुझे पदक दान में नहीं दिया है . मैने अपने खून पसीने से देश के लिये जीता है . अगर हमारी उपलब्धियों का जरा भी सम्मान होता तो वह ये शब्द नहीं बोलता .” साक्षी मलिक ने कहा कि गुड़ियों से खेलने की उम्र में वह अखाड़े में कुश्ती लड़ रही थी. उन्होंने कहा ,” वह जिस पदक को 15 रूपये का बता रहा है, उसके लिये हमने सब कुछ कुर्बान किया है . यह शर्मनाक है कि देश के चैम्पियन खिलाड़ियों को ऐसे बुरे दिन देखने पड़ रहे हैं . मैने देश के लिये पदक जीता है और इसकी कोई कीमत नहीं लगा सकता.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu