विश्व चैम्पियनशिप में शरत, साथियान और मनिका ने जीत से किया आगाज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 21 May 2023 10:12 PM
विश्व चैम्पियनशिप में शरत, साथियान और मनिका ने जीत से किया आगाज
ऑडियो सुनें

डरबन. भारत के अनुभवी खिलाड़ी शरत कमल और जी साथियान ने रविवार को यहां विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप के पुरुष एकल के पहले दौर में शानदार जीत दर्ज की. विश्व रैंकिंग में 56वें स्थान पर काबिज शरत ने रैंकिंग में 170वें स्थान के ऑ्ट्रिरया के खिलाड़ी डेविड सेर्डारोग्लू को पहले दौर के मुकाबले में 11-8, 9-11, 11-9, 11-6, 11-6 से शिकस्त दी.

साथियान ने इंग्लैंड के टॉम जार्विस को 4-3 (11-9, 11-8, 7-11, 11-2, 15-13, 13-11, 11-6) से हराया. एकल प्रतियोगिता में अन्य भारतीय मनिका बत्रा ने अल्जीरिया की लिंडा लोगराबी को 4-0 (11-1 11-3 11-2 11-5) से हराया. मानुष शाह और हरमीत देसाई शनिवार को अपने शुरुआती मैच हार गए थे. श्रीजा अकुला ने इटली की निकोल अर्लिया के खिलाफ शुरुआती दौर में जीत के साथ दूसरे दौर में जगह बनाई.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu