लंबी कूद की खिलाड़ी शैली सिंह जापान में कांस्य पदक जीता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 21 May 2023 10:05 PM
लंबी कूद की खिलाड़ी शैली सिंह जापान में कांस्य पदक जीता
ऑडियो सुनें

योकोहामा. भारत की प्रतिभाशाली युवा शैली सिंह रविवार को यहां सेको गोल्डन ग्रां प्री में महिलाओं की लंबी कूद में 6.65 मीटर के प्रयास के साथ तीसरे स्थान पर रहीं. उन्नीस साल की शैली ने विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर गोल्ड स्तर की इस स्पर्धा के शुरुआती प्रयास में ही 6.65 मीटर की दूरी हासिल की जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास साबित हुआ. यह हालांकि उनके व्यक्तिगत प्रयास से 11 सेंटीमीटर कम है.

वह तीसरे दौर तक शीर्ष पर चल रही थी. जर्मनी की मैरीस लुजोलो ने 6.79 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण जीता. ऑस्ट्रेलिया की ब्रुक बुशकुएल 6.77 मीटर के प्रयास से दूसरे स्थान पर रहीं. यह सीनियर स्तर पर शैली के लिए पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय आउटडोर मुकाबला है.

शैली की आदर्श और मेंटोर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”उसने (शैली सिंह) ने आज योकोहामा में कांस्य पदक जीता और यह उसके लिए एक बड़ी उपलब्धि है. वह सिर्फ 19 वर्ष की है और जापान में सबसे कम उम्र की प्रतियोगी थी. स्वर्ण और रजत दोनों विजेता लगभग 30 वर्ष के थे.” संयोग से, अंजू ने भी 2004 में इसी प्रतियोगिता में एक स्वर्ण जीता था. विश्व चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भारत की पहली पदक विजेता (पेरिस में 2003) अंजू ने कहा, ” उसका भविष्य उज्ज्वल है, इसमें कोई संदेह नहीं है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu