लखीमपुर खीरी में मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 25 May 2023 02:35 PM
लखीमपुर खीरी में मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार…
ऑडियो सुनें

लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी जिले की गोला पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह एक मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में बदमाश को गोली लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नेपाल ंिसह ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने गोला कोतवाली सीमा के अंतर्गत अलीगंज रोड पर बृहस्पतिवार को तड़के हुई मुठभेड़ के बाद हरदोई जिले के रहने वाले करण उर्फ बबलू नाम के कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।

उन्­होंने बताया कि पकड़े गये बदमाश पर खीरी और शाहजहांपुर जिले में लूट, डकैती, हत्या के प्रयास सहित विभिन्न जघन्य अपराधों के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एएसपी ने बताया कि पुलिस की दो टीमों ने बृहस्पतिवार की सुबह गोला कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गोकुल गांव के पास शारदा नहर मार्ग पर आरोपी बबलू को रोका, लेकिन उसने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई।

उन्होंने बताया कि बबलू के पास से हाल ही में खीरी में लूट में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, लूटी गई नकदी का कुछ हिस्सा, कारतूस के साथ एक देशी पिस्तौल बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि बबलू के दो सहयोगियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav