जूनियर एशिया कप हॉकी : भारत ने जापान को हराया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 25 May 2023 10:19 PM
जूनियर एशिया कप हॉकी : भारत ने जापान को हराया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए ओमान में चल रहे जूनियर एशिया कप में पूल ए के दूसरे मैच में जापान को 3 . 1 से हरा दिया . भारत के लिये अराइजीत सिंह हुंडल (36वां), शारदानंद तिवारी (39वां) और उत्तम सिंह (56वां) ने गोल दागे . वहीं जापान के लिये कुंपेइ यासुडा (19वां) ने गोल किया . भारत की यह लगातार दूसरी जीत है .

भारतीय खिलाड़ियों ने पहले ही मिनट से दबाव बनाना शुरू कर दिया था हालांकि जापान को पहली सफलता मिली . पहले क्वार्टर में कोई टीम गोल नहीं कर सकी . दूसरे क्वार्टर में जापान के लिये यासुडा ने गोल किया . हाफटाइम के बाद जापान ने शुरूआत में आक्रामक खेल दिखाया लेकिन भारत ने वापसी करते हुए बराबरी का गोल दागा . इसके बाद भारत को लगातार पेनल्टी कॉर्नर मिले जिस पर शारदानंद ने गोल करके बढत दिलाई . आखिरी क्वार्टर में उत्तम सिंह ने पेनल्टी पर गोल करके बढत दो गोल की कर दी . भारत का सामना 27 मई को पाकिस्तान से और 28 मई को थाईलैंड से होगा .

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu