डच ओपन में संयुक्त 16वें स्थान पर रहे शुभंकर शर्मा…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 29 May 2023 03:04 PM
डच ओपन में संयुक्त 16वें स्थान पर रहे शुभंकर शर्मा…
ऑडियो सुनें

क्रॉमवॉयर्ट: भारत के शुभंकर शर्मा ने अंतिम दौर में दो अंडर 70 का कार्ड खेला जिससे वह डच ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 16वें स्थान पर रहे। शुभंकर ने अंतिम दौर में कोई बोगी नहीं की लेकिन इस बीच वह केवल दो बर्डी ही बना सके। उन्होंने चार दौर में 67-74-72-70 के स्कोर बनाए और उनका कुल योग पांच अंडर पर रहा।

स्पेन के पाब्लो लाराज़बाल ने अंतिम दो होल में बर्डी बनाकर शानदार प्रदर्शन किया और पिछला तीन प्रतियोगिताओं में दूसरी बार खिताब जीता। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले एक अन्य भारतीय खिलाड़ी मनु गंडास कट में जगह बनाने से चूक गए थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav