मुख्यमंत्री ने शारदापीठ और ज्योतिषपीठ के जगद्गुरू शंकराचार्यों का अपने निवास में किया आत्मीय स्वागत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 29 May 2023 07:23 PM
मुख्यमंत्री ने शारदापीठ और ज्योतिषपीठ के जगद्गुरू शंकराचार्यों का अपने निवास में किया आत्मीय स्वागत
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास में पधारे शारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज और ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का सपरिवार विधि विधान से पादुका पूजन कर आशीर्वाद ग्रहण किया और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की.

इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े व चन्द्रदेव राय, विधायक खेल साय सिंह, रामपुकार सिंह, विनय जायसवाल, गुलाब कमरो, विनय भगत, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्यमंत्री के सलाहकार द्वय प्रदीप शर्मा व विनोद वर्मा उपस्थित रहे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu