शराब पीने के बाद दो सहेलियों में कहासुनी; चाकू घोंपकर एक ने दूसरी की जान ली

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 30 May 2023 09:22 PM
शराब पीने के बाद दो सहेलियों में कहासुनी; चाकू घोंपकर एक ने दूसरी की जान ली
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. दिल्ली के सिविल लाइंस के मजनूं का टीला इलाके में मंगलवार तड़के एक महिला की हत्या के आरोप में 36 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया . दोनों एक ही फ्लैट में किराये पर रहती हैं और शराब पीने के बाद दोनों के बीच हुई कहासुनी में पीड़ित महिला ने आरोपी महिला के पिता को गाली दी थी जिस कारण उसने अपनी साथी को चाकू घोंप दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

पुलिस ने कहा कि आरोपी सपना समारोहों में वेटर के तौर पर काम करती थी. वह तलाकशुदा है और उसकी एक बेटी है. पुलिस ने बताया कि उसे सुबह करीब सात बजे घटना के बारे में जानकारी मिली. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस को 35 वर्षीय रानी का खून से लथपथ शव मिला और सपना भी वहां मौजूद थी. पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान सपना टूट गई और उसने अपराध स्वीकार कर लिया.

अधिकारी ने कहा कि सपना ने पुलिस को बताया कि वह और रानी मजनूं का टीला में किराए के फ्लैट में रहती थीं. रानी गुरुग्राम में एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी. उन्होंने कहा कि सोमवार रात सपना और रानी अपने दोस्तों के साथ मजनूं का टीला में अपनी दोस्त नेहा के घर पर रात एक बजे तक चली डिनर पार्टी में शामिल रहीं. सपना और रानी ने शराबी पी रखी थी और उनके बीच झगड़ा हो गया.

पार्टी के बाद वे दोनों फ्लैट पर लौटीं और शराब पीती रहीं. रात करीब साढ.े चार बजे दोनों के बीच फिर कहासुनी हुई जो झगड़े में बदल गई. इस दौरान सपना ने चाकू से रानी के सीने पर वार किया. सपना ने पुलिस को बताया कि रानी ने उसके मृत पिता को गाली दी थी, जिसकी वजह से उसने रानी पर हमला किया. पुलिस ने कहा कि रानी को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा, ह्लएफएसएल और अपराध जांच टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. हमने हत्या से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है. जांच के आधार पर आरोपी सपना को गिरफ्तार किया गया और उसने अपराध स्वीकार कर लिया. वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद करने के प्रयास जारी हैं.ह्व पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद रानी का शव उसके परिवार को सौंपा जाएगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu