IPL में शानदार प्रदर्शन के बाद क्या मोहित कर सकते हैं राष्ट्रीय टी20 टीम में वापसी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 30 May 2023 09:34 PM
IPL में शानदार प्रदर्शन के बाद क्या मोहित कर सकते हैं राष्ट्रीय टी20 टीम में वापसी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. मोहित शर्मा पिछले साल गुजरात टाइटन्स के नेट गेंदबाज थे और इस साल यह 34 साल का तेज गेंदबाज टीम को लगातार दूसरे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब के करीब ले गया जिससे हाल में समाप्त हुए 2023 सत्र में उनकी वापसी की दास्तां सुर्खियों में है.

चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के खिताब जीतने के तुरंत बाद हार्दिक पंड्या ने मोहित को गले लगाकर सांत्वना दी जिससे गुजरात टाइटन्स के कप्तान की संवेदना साफ दिखती है जिससे दिखा कि उन्होंने हरियाणा के इस तेज गेंदबाज के इस सत्र में उनके अभियान में योगदान को स्वीकार किया.

मोहित 15वें ओवर में पहली चार शानदार गेंद डालने के बाद अंतिम दो गेंद अच्छी नहीं फेंक सके लेकिन इस सत्र में उनके प्रयासों को कमतर नहीं आंक सकता. उन्होंने 14 मैचों में 27 विकेट झटके जिससे वह टीम के साथी और मित्र मोहम्मद शमी के बाद दूसरे स्थान पर रहे. भारत के लिए 2015 विश्व कप सेमीफाइनल में खेलने के बाद मोहित लगभग गुम ही हो गये थे लेकिन आठ साल बाद इस अनुभवी खिलाड़ी ने शानदार वापसी की.

हालांकि कोई उन्हें फिर से 50 ओवर के क्रिकेट में खेलते हुए नहीं देख रहा है लेकिन क्या वह अपनी फॉर्म और फिटनेस बरकरार रख सकते हैं ताकि 2024 टी20 विश्व कप की टीम में जगह बना सकें. आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) का यह टूर्नामेंट अगले आईपीएल के तुरंत बाद वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेला जायेगा लेकिन मोहित ने निश्चित रूप से खुद को अगले कुछ टी20 में आजमाने के लिए मजबूत दावा पेश किया है.

और अगर मोहित जुलाई में वेस्टइंडीज और अमेरिका में भारत की पांच मैचों की टी20 श्रृंखला में दीपक चाहर के साथ खेलते हुए नजर आयेंगे तो यह हैरानी की बात नहीं होगी. हार्दिक भी मोहित से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराने में सफल रहे और वह भी इस तेज गेंदबाज को उच्च स्तर पर एक मौका देना चाहेंगे. मोहित सीएसके में महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में खेलने के बाद 10 साल पहले भारतीय टीम में पहुंचे थे.

मोहित ने पिछले महीने टाइटन्स के लिए अपना पदार्पण करने के तुरंत बाद पीटीआई से कहा था, ”मैंने आईपीएल और भारतीय टीम के साथ करियर का सबसे ज्यादा हिस्सा माही भाई की अगुआई में खेला है. उनके नेतृत्व में ही मैंने अच्छे नतीजे हासिल किये हैं इसलिये मेरा सर्वश्रेष्ठ निकालने का बड़ा श्रेय उन्हें ही जाता है. ” उन्होंने कहा था, ”लेकिन मेरे लिये अब यह ज्यादा मायने रखता है कि आप खेल का कितना लुत्फ उठाते हो. सीएसके के लिए 2013-2016 तक खेलना मेरे करियर का ्स्विवणम समय रहा लेकिन अगर माहौल की बात की जाये तो आईपीएल में यहां (टाइटन्स के साथ) यह सर्वश्रेष्ठ रहा है. ”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu