कोई एक ‘सुपरहीरो’ नहीं चुन सकते, गावस्कर, तेंदुलकर, कोहली ने प्रेरित किया: शुभमन गिल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 30 May 2023 09:36 PM
कोई एक ‘सुपरहीरो’ नहीं चुन सकते, गावस्कर, तेंदुलकर, कोहली ने प्रेरित किया: शुभमन गिल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. आगमी एनिमेटड फिल्म ‘स्पाइडर मैन : एक्रॉस द स्पाइडर-वर्स’ में भारतीय स्पाइडर मैन के किरदार को अपनी आवाज देने वाले युवा खिलाड़ी शुभमन गिल का कहना है कि जब सिनेमा के सुपरहीरों की बात आती है तो वह अपनी पसंद को लेकर स्पष्ट हैं लेकिन क्रिकेट से किसी एक को आदर्श के तौर चुनना उनके लिए मुश्किल है.

उन्होंने कहा कि चाहे सुनील गावस्कर हों, डॉन ब्रैडमैन हों, सचिन तेंदुलकर हों या विराट कोहली हों, प्रत्येक ने क्रिकेट के खेल में अपना अहम योगदान दिया है और उनकी ‘अपनी विरासत है जो अलग-अलग पीढि.यों को प्रेरणा देती है.’ गिल से जब पूछा गया कि उनकी नजर में ‘क्रिकेट का सुपरहीरो’ कौन है तो उन्होंने कहा कि ‘कौन बेहतर’ है, यह कभी ना खत्म होने वाली व्यर्थ बहस है.

उन्होंने कहा, ”कई बार लोग बहस करते हैं कि विराट भाई बेहतर हैं या नहीं, क्या सचिन सर बेहतर हैं, सुनील गावस्कर या डॉन ब्रैडमैन में कौन बेहतर है. सुनील गावस्कर से शुरुआत करें तो उन्होंने पूरी पीढ.ी को प्रेरित किया है…अगर हम वर्ष 1983 में विश्व कप नहीं जीतते तो हो सकता था कि हमारे पास कभी सचिन सर जैसा खिलाड़ी नहीं होता.”

गिल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ”अगर हम वर्ष 2011 का विश्वकप नहीं जीतते तो क्या मैं क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित होता? मुझे नहीं पता…इसलिए कोई एक नाम नहीं ले सकता. उन्होंने अलग-अलग पीढि.यों के लिए अलग-अलग काम किया है और विभिन्न लोगों को प्रेरित किया है.” गौरतलब है कि 23 वर्षीय गिल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में गुजरात टाइटन की ओर से 890 रन बनाकर इस श्रृखंला में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी की उपलब्धि हासिल की है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu