दक्षिण कोरिया को रौंद कर भारत जूनियर एशिया कप हॉकी के फाइनल में

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 31 May 2023 10:45 PM
दक्षिण कोरिया को रौंद कर भारत जूनियर एशिया कप हॉकी के फाइनल में
ऑडियो सुनें

सालालाह. भारतीय हॉकी टीम ने बुधवार को यहां दक्षिण कोरिया को एकतरफा मुकाबले में 9-1 से हराकर जूनियर एशिया कप के फाइनल में प्रवेश किया. गुरुवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में भारत के सामने मलेशिया और पाकिस्तान के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता की चुनौती होगी.

धामी बोबी सिंह ने हैट्रिक गोल कर भारत के जीत के अंतर को बढ.ाया. वह ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गये. धामी ने 31वें, 39वें और 55वें मिनट में गोल किया तो वहीं लाकरा सुनीत ने 13वें मिनट में भारत का खाता खोला. मैच के 19वें मिनट में हुंदल अरिजीत सिंह ने बढ.त को दोगुना कर दिया. अंगद वीर सिंह और उत्तम सिंह ने क्रमश: 34वें और 38वें मिनट में गोल किया जिससे भारतीय टीम ने तीसरे क्वार्टर के बाद अपनी बढ.त को 6-0 कर ली.

कोरियाई टीम ने हालांकि आखिरी क्वार्टर में बेहतर खेल दिखाया. टीम के लिए इकलौता गोल केओनयोल ह्वांग ने 46वें मिनट में किया. विष्णुकांत सिंह ने 51वें मिनट में भारत की बढ.त को 7-1 कर दिया. इसके दो मिनट बाद धामी ने अपनी हैट्रिक पूरी की और फिर शारदा नंद तिवारी के गोल ने टीम की बड़ी जीत पर मुहर लगा दी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu