पाकिस्तान 200 भारतीय मछुआरों और तीन आम कैदियों को रिहा करेगा : विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 02 Jun 2023 07:52 PM
पाकिस्तान 200 भारतीय मछुआरों और तीन आम कैदियों को रिहा करेगा : विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी
ऑडियो सुनें

इस्लामाबाद. पाकिस्तान मानवीय रुख अपनाते हुए शुक्रवार को 200 भारतीय मछुआरों और तीन अन्य कैदियों को रिहा करेगा. विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने यह घोषणा की. पाकिस्तानी अधिकारियों ने देश की समुद्री सीमा में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद कराची की जेल में बंद 198 भारतीय मछुआरों को पिछले महीने रिहा कर दिया था. इन कैदियों को वाघा सीमा पर भारत को सौंप दिया गया था.

बिलावल ने एक ट्वीट में कहा, “आज पाकिस्तान 200 भारतीय मछुआरों और 3 अन्य कैदियों को रिहा कर रहा है. इससे पहले, 198 भारतीय मछुआरों को 12 मई 2023 को वापस भेजा गया था.” उन्होंने कहा, “यह मानवीय मामलों का राजनीतिकरण नहीं करने की पाकिस्तान की नीति के अनुरूप है. करुणा को राजनीति से ऊपर रखना चाहिए.” पाकिस्तान और भारत नियमित रूप से प्रतिद्वंद्वी मछुआरों को समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार करते हैं. दोनों देशों के बीच समुद्री सीमा कई जगहों पर बहुत स्पष्ट रूप से चिन्हित नहीं है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu