लक्ष्य थाईलैंड ओपन के सेमीफाइनल में, किरण हारे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 02 Jun 2023 08:36 PM
लक्ष्य थाईलैंड ओपन के सेमीफाइनल में, किरण हारे
ऑडियो सुनें

बैंकॉक. भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने शुक्रवार को यहां पुरुष एकल में मलेशिया के लियोंग जुन हाओ पर सीधे गेम में जीत से थाईलैंड ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया. अल्मोड़ा के 21 साल के खिलाड़ी ने क्वार्टरफाइनल में मलेशिया के क्वालीफायर को 21-19, 21-11 से हराया.

इस जीत से वह इस सत्र में पहली बार अंतिम चार में पहुंचे. वह इंडोनेशिया मास्टर्स में क्वार्टरफाइनल में हार गये थे. अब सेमीफाइनल में सेन का सामना चीन के पांचवें वरीय लु गुआंग जु और थाईलैंड के दूसरे वरीय कुनलावुत वितिदसर्ण के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा. वहीं एक अन्य पुरुष एकल मैच में किरण जॉर्ज का सफर फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव से 16-21, 17-21 से हारकर समाप्त हो गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu