भारत का रूस से कच्चा तेल आयात मई में नए उच्चस्तर पर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 04 Jun 2023 12:20 PM
भारत का रूस से कच्चा तेल आयात मई में नए उच्चस्तर पर
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारत का रूस से सस्ते कच्चे तेल का आयात मई माह में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। उद्योग के आंकड़ों से पता चलता है कि अब रूस से आयात सऊदी अरब, इराक, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और अमेरिका से सामूहिक रूप से खरीदे गए तेल के आंकड़े को भी पार कर गया है। ऊर्जा की खेप की निगरानी करने वाली वॉर्टेक्सा के आंकड़ों के मुताबिक, भारत ने मई में रूस से प्रतिदिन 19.6 लाख बैरल तेल का आयात किया, जो अप्रैल के पिछले उच्चस्तर से 15 प्रतिशत अधिक है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu