घर में जा घुसी तेज रफ्तार कार, ड्राइवर की लापरवाही की वजह से दो लोगों को गंभीर…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 10 Jun 2023 11:58 AM
ऑडियो सुनें

रायपुर: राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार कार आज सुबह बड़ा अशोक नगर दुर्गा चौक स्थित ठगे यादव नामक बुजुर्ग के घर में कार जा घुसी. शराब के नशे में चूर कार ड्राइवर की लापरवाही की वजह से दो लोगों को गंभीर चोट आई है.

जानकारी के मुताबिक, आज करीबन 8.15 बजे वैगनआर कार CG 25 C 4608 टेलर युवक और साइकिल बनवाने आए युवक को कुचलते के साथ हुए एक बाइक सवार को रौंदते हुए ठगे यादव नाम के बुजुर्ग के घर में कार जा घुसी. दुर्घटना में दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए एंबुलेंस से अंबेडकर अस्पताल भेजा गया है.

दुर्घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. लोगों को इस बात का भी गुस्सा था कि दुर्घटना के डेढ़ घंटे बाद भी पुलिस नहीं पहुंची थी. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से अंबेडकर अस्पताल भेजा. पूरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav