ऑनलाइन गेमिंग ऐप से धर्म परिवर्तन मामला : मुख्य आरोपी शाहनवाज खान महाराष्ट्र से गिरफ्तार

ठाणे. ऑनलाइन गेमिंग ऐप के माध्यम से बच्चों/युवाओं का धर्म परिवर्तन करवाने वाला कथित रैकेट चलाने के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस के वांछित व मामले में मुख्य आरोपी शाहनवाज खान उर्फ बद्दो को महाराष्ट्र के रायगड जिले से गिरफ्तार किया गया है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. मुख्य आरोपी खान को अलीबाग कस्बे से गिरफ्तार किया गया.

अधिकारियों ने बताया कि गाजियाबाद पुलिस महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुम्ब्रा कस्बे के रहने वाले खान को तलाश रही थी. विस्तृत जानकारी देने से इंकार करते हुए उन्होंने बताया कि खान को पूछताछ के लिए मुम्ब्रा ले जाया जा रहा है. गौरतलब है कि खान और गाजियाबाद के एक मस्जिद के इमाम के खिलाफ एक तहरीर के आधार पर उत्तर प्रदेश गैरकानूनी धर्म परिवर्तन प्रतिषेध कानून में मामला दर्ज है.

पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद के एक व्यक्ति ने पिछले महीने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि इमाम और बद्दों ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा पास करने वाले उनके बेटे का गैरकानूनी तरीके से इस्लाम में धर्म परिवर्तन कराया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button