सुतिर्था और अयहिका की महिला युगल जोड़ी डब्ल्यूटीटी कंटेडर के फाइनल में

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 25 Jun 2023 04:26 PM
सुतिर्था और अयहिका की महिला युगल जोड़ी डब्ल्यूटीटी कंटेडर के फाइनल में
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. सुतिर्था मुखर्जी और अयहिका मुखर्जी की भारतीय महिला युगल जोड़ी ने ट्यूनिस में डब्ल्यूटीटी कंटेडर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया. भारतीय जोड़ी ने शनिवार को कोरिया की शिन युबिन और जियोन जिही की जोड़ी को सेमीफाइनल में 3-2 (7-11 11-9 11-9 7-11 11-9) से पराजित किया.

फाइनल में सुतिर्था और अयहिका की जोड़ी का सामना जापान की मियु किहारा और मिवा हारीमोटो की जोड़ी से होगा. मनिका बत्रा और जी साथियान की भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी के अलावा मानव ठक्कर और मानुष शाह की पुरुष युगल जोड़ी को अपने अपने सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu