भाजपा से कांग्रेस में गए नंद कुमार साय छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष नियुक्त

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 29 Jun 2023 06:36 PM
भाजपा से कांग्रेस में गए नंद कुमार साय छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष नियुक्त
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी से नाराज होकर सत्ताधारी दल कांग्रेस का दामन थामने वाले वरिष्ठ आदिवासी नेता नंद कुमार साय को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने साय को छत्तीसगढ. राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया है.

अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने साय को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साय को नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को आधार देने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले लखीराम अग्रवाल के करीबी रहे साय राज्य के वरिष्ठ आदिवासी नेता हैं. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा से नाराज होकर साय ने इस वर्ष मई महीने में भाजपा से किनारा कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था. तब से साय को सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद की जा रही थी.

भाजपा के टिकट पर तीन बार लोकसभा सदस्य और तीन बार विधायक रह चुके साय (77) पूर्व में छत्तीसगढ़ और अविभाजित मध्य प्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तथा अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी रह चुके हैं.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  2. 2 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  3. 3 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़
  4. 4 Sexual harassment भारत के गोल्ड मेडलिस्ट की करतूत! यौन उत्पीड़न के आरोप में जापान से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav