गरियाबंद: मेटाडोर ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर ही मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 29 Jun 2023 03:23 PM
गरियाबंद: मेटाडोर ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर ही मौत…
ऑडियो सुनें

गरियाबंद: देवभोग से रायपुर की ओर जा रहे मेटाडोर क्रमांक सीजी 10 ए टी ने विपरीत दिशा से आ रहे बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतना जबरदस्त था कि बुजुर्ग बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई. मृतक का नाम जोहन बाल्मिकी बताया जा रहा है.

हादसा नेशनल हाइवे में बाजघाटी मोड के आगे पेंड्रा रोड के पास लगभग साढ़े 12 बजे हुआ. संजय नेताम ने पहले 108 को कॉल किया. बुजुर्ग परिचित के थे, इसलिए इनके परिजनों को भी बताया. वाहन के टक्कर से सिर में गंभीर चोंट आई. भेजा निकल कर बाहर आ गया था. पैर और हाथ की हड्डियां भी टूट गई थी. मौके पर ही शख्स ने दम तोड़ दिया.

संजय ने 108 को कॉल करने के बाद मैनपुर पुलिस को भी सूचना दी. मैनपुर पुलिस ने नाकेबंदी कर वाहन चालक को गिरफ्तार किया. साथ ही वाहन को जब्त कर लिया है. पुलिस के मुताबिक वाहन चालक नशे में धुत्त था.बता दें कि मृतक गरीब परिवार का है. बाजार बाजार और गांव-गांव जाकर मिठाई बेचने का काम करता था. परिवार के 8 सदस्य बुजुर्ग के व्यवसाय पर निर्भर थे, लेकिन अब परिवार पर संकट मंडराने लगा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav