अभिषेक बनर्जी ने शुरू की निखिल आडवाणी की फिल्म ‘वेदा’ की शूटिंग

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 29 Jun 2023 08:07 PM
अभिषेक बनर्जी ने शुरू की निखिल आडवाणी की फिल्म ‘वेदा’ की शूटिंग
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता अभिषेक बनर्जी ने निर्देशक निखिल आडवाणी की फिल्म ‘वेदा’ की बृहस्पतिवार को शूटिंग शुरू की. फिल्म निर्माताओं ने बताया कि फिल्म में मुख्य किरदार शारवरी का है. यह फिल्म दमदार एक्शन तथा जबरदस्त थ्रिलर से लबरेज होगी. बनर्जी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की शूटिंग शुरू करने की जानकारी दी. निर्देशक आडवाणी के साथ तस्वीर साझा करते हुए अभिषेक ने लिखा कि ‘वेदा’ का हिस्सा बन उत्साहित हूं.. थोड़ी घबराहट भी हो रही है. यह मौका देने के लिए निखिल आडवाणी का शुक्रिया अदा करता हूं.

अभिषेक ‘भेड़िया’, ‘स्त्री’ जैसी फिल्मों के साथ-साथ सीरिज ‘पाताल लोक’ में नजर आ चुके हैं, जिसमें उनके अभिनय को काफी सराहा गया. फिल्म के निर्माताओं के मुताबिक, इस एक्शन-थ्रिलर में बनर्जी खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म में जॉन अब्राहम भी हैं. इसका निर्माण ‘जी स्टूडियो’, ‘एम्मे एंटरटेनमेंट’ और ‘जे.ए. एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले किया गया है. इसकी कहानी असीम अरोड़ा ने लिखी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu