राष्ट्रपति मुर्मू हैदराबाद पहुंचीं, सीताराम राजू की 125वीं जयंती के समापन समारोह में भाग लेंगी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 04 Jul 2023 12:14 PM
राष्ट्रपति मुर्मू हैदराबाद पहुंचीं, सीताराम राजू की 125वीं जयंती के समापन समारोह में भाग लेंगी
ऑडियो सुनें

हैदराबाद: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लुरी सीताराम राजू की 125वीं जयंती के समापन समारोह में भाग लेने के लिए मंगलवार को यहां पहुंचीं। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन, मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव, केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी और राज्य के कई मंत्रियों ने यहां हकीमपेट वायु सेना अड्डे पर राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत किया।

वह अल्लुरी सीताराम राजू की 125वीं जयंती के समापन समारोह में भाग लेंगी और वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले साल चार जुलाई को आंध्र प्रदेश के भीमावरम में सीताराम राजू की 125वीं जयंती पर एक साल चलने वाले समारोह की शुरुआत की थी।

चार जुलाई 1897 को जन्मे अल्लुरी सीताराम राजू को पूर्वी घाट क्षेत्र (आंध्र प्रदेश) में आदिवासी समुदायों के हितों की रक्षा के वास्ते अंग्रेजों से लोहा लेने के लिए याद किया जाता है। उन्होंने 1922 में शुरू हुए रम्पा विद्रोह की अगुवाई की थी। उन्हें स्थानीय लोग ‘‘मान्यम वीरुडु’’ (जंगलों का नायक) भी बुलाते हैं।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav