टिकरापारा नंदी चौक हत्याकांड मामले में पुलिस ने किया खुलासा, पुरानी रंजिश के चलते हुई थी युवक हत्या

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 04 Jul 2023 02:57 PM
टिकरापारा नंदी चौक हत्याकांड मामले में पुलिस ने किया खुलासा, पुरानी रंजिश के चलते हुई थी युवक हत्या

टिकरापारा नंदी चौक हत्याकांड मामले में पुलिस ने किया खुलासा, पुरानी रंजिश के चलते हुई थी युवक हत्या

ऑडियो सुनें

रायपुर: राजधानी के नंदी चौक हत्याकांड मामले में टिकरापारा पुलिस ने खुलासा किया पुलिस ने बताया कि रात्रि 12 बजे के करीब टिकरापारा थाना छेत्र के शिव मंदिर के पास नंदी चौक में बैठे कंचन मॉल उम्र 29 वर्ष का विवाद पड़ोस में रहने वाले दीपक नामदेवे 22 वर्ष से हुआ था. इसी बीच किसी धारदार चीज से दीपक नामदेवे ने कंचन मॉल के जघें में वार कर दिया फिर वहा से भाग गया. घायल कंचन मॉल को तत्काल एमएमआई अस्पताल ले जाया गया. जहां ईलाज के दौरान अधिक रक्त स्राव होने से कंचन की मृत्यु हो गई.

घटना के बाद से फरार दीपक नामदेवे को देर रात तक टिकरापारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.आरोपी से पूछताछ पर उसने बताया कि, पिछले दुर्गा विसर्जन के समय से मृतक से रंजिश चल रहा था. वह इसे हमेशा घूर घूर कर देखा करता था, पिछली रात आरोपी अपना येगरोल का ठेला बंद कर ,अपने घर की तरफ जा रहा था इसी दौरान मृतक कंचन उसे शिव मंदिर के पास दिखा.

दोनो में फिर कहा सुनी हुई, गाली गलौच हुआ..फिर आरोपी ने अपने पास रखे चाकू नुमा हथियार से मृतक के जांघ में वार कर वहा से भाग गया. घटना के बाद से फरार आरोपी दीपक नामदेवे को टिकरापारा पुलिस ने ढूंढ निकाला और उसे गिरफ्तार कर लिया है.

मृतक : कंचन मॉल पिता शुभल मॉल, उम्र 29 वर्ष, नंदीचौक टिकरापारा

आरोपी: दीपक नामदेवे पिता राजू नामदेवे 22 वर्ष, नंदी चौक टिकरापारा

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav