बंगाल राज्य निर्वाचन आयोग ने अमान्य घोषित बूथ पर 10 जुलाई को पुनर्मतदान कराने का दिया आदेश

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 09 Jul 2023 10:01 PM
बंगाल राज्य निर्वाचन आयोग ने अमान्य घोषित बूथ पर 10 जुलाई को पुनर्मतदान कराने का दिया आदेश
ऑडियो सुनें

कोलकाता. पश्चिम बंगाल राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के लिये जिन बूथ पर मतदान अमान्य घोषित किया गया था, वहां 10 जुलाई को फिर से मतदान कराने की घोषणा की है. एक अधिकारी ने बताया कि रविवार की शाम बैठक करने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने कई जगहों पर मतों के साथ छेड़छाड़ और हिंसा के कारण चुनाव प्रभावित होने की रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद यह आदेश पारित किया.

जिन जिलों में फिर से मतदान कराने की घोषणा की गई है, उनमें सबसे ज्यादा 175 बूथ मुर्शिदाबाद जिले के हैं, जबकि मालदा में 112 बूथ पर फिर से मतदान होगा. हिंसा से प्रभावित नदिया जिले में 89 बूथ, पर जबकि उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों में क्रमश: 46 और 36 बूथ पर फिर से मतदान होगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu