अल-इस्सा ने प्रधानमंत्री मोदी के समावेशी विकास के प्रति चाहतपूर्ण दृष्टिकोण की सराहना की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 12 Jul 2023 08:03 PM
अल-इस्सा ने प्रधानमंत्री मोदी के समावेशी विकास के प्रति चाहतपूर्ण दृष्टिकोण की सराहना की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के एक दिन बाद मुस्लिम वर्ल्ड लीग (एमडब्ल्यूएल) के महासचिव शेख मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा ने समावेशी विकास के प्रति प्रधानमंत्री के ‘चाहतपूर्ण दृष्टिकोण’ की सराहना की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी चरमपंथ और घृणा के सभी पहलुओं का मुकाबला करने के लिए मिलकर काम करने के महत्व पर सहमत हुए, भले ही ऐसी घटनाओं का स्रोत कुछ भी हो.

भारत की यात्रा पर आए अल-इस्सा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की और अंतरधार्मिक सद्भाव, शांति को आगे बढ.ाने और मानव प्रगति की दिशा में काम करने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की. अल-इस्सा ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री के साथ विभिन्न मुद्दों पर व्यावहारिक चर्चा की, जिसमें मानव-केंद्रित विकास को आगे बढ.ाने के तरीके, विश्वास और संस्कृति के अनुयायियों के बीच समझ और सद्भाव को बढ.ावा देने का महत्व शामिल है.

मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव ने कहा, ”मैं समावेशी विकास के प्रति प्रधानमंत्री के चाहतपूर्ण दृष्टिकोण की सराहना करता हूं.” उन्होंने कहा कि चरमपंथ और घृणा के सभी पहलुओं का मुकाबला करने के लिए मिलकर काम करने के महत्व पर भी सहमति हुई, भले ही उनका स्रोत और कारण कुछ भी हो, क्योंकि इस विविधतापूर्ण दुनिया में शांति और समृद्धि केवल जागरूक और व्यापक नागरिकता के साथ ही प्राप्त की जा सकती है.

उन्होंने कहा, ”इसके अलावा, मैंने इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में अपने व्याख्यान में इस महत्वपूर्ण बैठक के विवरण के बारे में विस्तार से बताया, जो प्रधानमंत्री के साथ बैठक के बाद दिया गया था. इसमें भारत के विभिन्न राज्यों से आने वाले विचारकों, मुस्लिम और गैर-मुस्लिम वरिष्ठ विद्वानों और राजनेताओं ने भाग लिया और उन्होंने व्याख्यान की सराहना की.” अल-इस्सा के ट्वीट को टैग करते हुए मोदी ने कहा, ”मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव और मुस्लिम विद्वानों के संगठन के अध्यक्ष शेख मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा से मिलकर खुश हूं. हमने अंतरधार्मिक वार्ता को आगे बढ.ाने, चरमपंथी विचारधाराओं का मुकाबला करने, वैश्विक शांति को बढ.ावा देने और भारत और सऊदी अरब के बीच साझेदारी को गहरा करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया.”

इससे पहले, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मंगलवार रात एक ट्वीट में कहा था, ”प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव और मुस्लिम विद्वानों के संगठन के अध्यक्ष शेख मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा से मुलाकात की. दोनों ने अंतर-धार्मिक सद्भाव, शांति को आगे बढ.ाने और मानव प्रगति की दिशा में काम करने के विभिन्न पहलुओं पर व्यावहारिक चर्चा की.” भारत की यात्रा पर आए अल-इस्सा ने यहां खुसरो फाउंडेशन और इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया. अल-इस्सा भारत सरकार के आधिकारिक निमंत्रण पर यहां आए हैं. एमडब्ल्यूएल एक अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन है जिसका मुख्यालय मक्का में है. इसमें सभी इस्लामी देशों और संप्रदायों के सदस्य शामिल हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu