केजरीवाल ने जलमग्न इलाकों में स्कूल बंद करने की घोषणा की…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 13 Jul 2023 03:30 PM
केजरीवाल ने जलमग्न इलाकों में स्कूल बंद करने की घोषणा की…
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: यमुना में जलस्तर के 208.48 मीटर तक पहुंचने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को उन इलाकों में स्कूलों को बंद करने की घोषणा की, जहां पानी भर गया है। दिल्ली में यमुना का जलस्तर बृहस्पतिवार को सुबह बढक़र 208.48 मीटर पर पहुंच गया, जिससे आसपास की सड़कें, सार्वजनिक व निजी बुनियादी ढांचे जलमग्न हो गए और नदी के पास रहने वाले लोगों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ दिल्ली के जिन इलाकों में पानी भर रहा है वहां पर सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद किए जा रहे हैं।’’ शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने निचले इलाकों में सभी सरकारी तथा निजी स्कूलों को बंद करने के लिए एक परिपत्र भी जारी किया।
परिपत्र के अनुसार, यमुना नदी का पानी खतरे के निशान को पार कर गया है, इसलिए प्रभावित क्षेत्रों के सभी सरकारी व निजी स्कूलों के प्रमुखों को छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त उपाय करने का आदेश दिया गया है।

निचले इलाकों के सभी स्कूल जहां बाढ़ का आसन्न खतरा है, उन्हें अगले आदेश का इंतजार किए बिना तत्काल प्रभाव से बंद कर देना जाने चाहिए।’’ डीओई ने क्षेत्रीय (ज़ोनल) और जिले के अधिकारियों को स्कूलों के संपर्क में रहने और सहायता प्रदान करने का भी निर्देश दिया।

यमुना में जलस्तर रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे 203.14 मीटर से बढक़र सोमवार शाम पांच बजे 205.4 मीटर पहुंच गया, जो उम्मीद से 18 घंटे पहले खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया। सोमवार रात नदी का जलस्तर 206 मीटर के निशान को पार कर गया था। बुधवार दोपहर एक बजे तक नदी का जलस्तर 207.49 मीटर के निशान और रात 10 बजे यह 208 मीटर के निशान को पार कर गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav