‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ उत्तराखंड में पदयात्रा निकालेगी कांग्रेस, राहुल और प्रियंका भी होंगे शामिल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 13 Jul 2023 08:01 PM
‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ उत्तराखंड में पदयात्रा निकालेगी कांग्रेस, राहुल और प्रियंका भी होंगे शामिल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी की उत्तराखंड इकाई के वरिष्ठ नेताओं के साथ बृहस्पतिवार को बैठक की जिसमें यह फैसला किया गया कि पार्टी सेना में भर्ती से जुड़ी ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ पूरे राज्य में पदयात्रा निकालेगी. कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी इस पदयात्रा का हिस्सा बनेंगे.

पार्टी मुख्यालय में हुई इस बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण महारा, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे. बैठक के बाद खरगे ने ट्वीट किया, ”देवभूमि उत्तराखंड राज्य आज नई चुनौतियों से जूझ रहा है. राज्य में हमारे नेता व कार्यकत्र्ता एक प्रबल विपक्ष की भूमिका निभा, भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर कर रहे हैं. हमारा प्रयास है कि उत्तराखंड में सब लोग मिलजुल कर रहें, और राज्य को प्रगति की ओर ले जाएं. कांग्रेस पार्टी का संगठन समाज के कमज.ोर लोगों की आवाज. निरंतर उठा रहा है. ”

उन्होंने कहा, ”वर्तमान में हमारा कर्त्तव्य उत्तराखंड में आई बाढ़ व भूस्खलन के संकट में जनता की मदद करना और सरकारी तंत्र से मदद दिलवाना है. हम हिमालयी राज्यों के लिए जलवायु परिवर्तन और प्रकृति से खिलवाड़ के चलते हुए दुष्प्रभाव पर ऐसी ठोस नीति बनाने के पक्षधर है, जिसमें विकास का कोई भी कार्य स्थानीय लोगों के सहमति से ही हो.” खरगे ने बताया कि आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारी को लेकर उत्तराखंड के नेताओं के साथ यह बैठक हुई है.

राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ”कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड के युवाओं के लिए अग्निपथ योजना जैसे अन्याय और महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के खिलाफ. आवाज. उठाएगी और राज्य में पदयात्रा के माध्यम से जनता से संवाद स्थापित करेगी.” उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने संवाददाताओं से कहा, ”बैठक में आगामी रणनीति तैयार की गई. उत्तराखंड कांग्रेस नेताओं को कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का मार्गदर्शन मिला है.”

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण माहरा ने कहा, ”अग्निपथ योजना से उत्तराखंड को बड़ा नुकसान हुआ है. उत्तराखंड में अग्निवीर योजना को लेकर कांग्रेस पार्टी आगामी दिनों में पदयात्रा निकालेगी. इस यात्रा की जल्द ही पूरी रूपरेखा बनाई जाएगी.” उन्होंने बताया, ” राहुल गांधी करीब 10 दिन इस यात्रा में शामिल होंगे. प्रियंका गांधी जी भी यात्रा में शामिल होंगी.” उन्होंने कहा कि अंकिता हत्याकांड और महिला अत्याचार जैसे मुद्दे भी अलग से उठाए जाएंगे.

कांग्रेस नेतृत्व 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर इन दिनों नियमित रूप से अलग अलग राज्यों की कांग्रेस इकाइयों के साथ बैठकें कर रहा है. पिछले साल हुए उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था. 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उत्तराखंड में एक भी सीट नहीं जीत सकी थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu