मध्य प्रदेश का ‘पटवारी परीक्षा घोटाला’, ‘व्यापमं घोटाला 2.0’ है: राहुल गांधी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 13 Jul 2023 09:24 PM
मध्य प्रदेश का ‘पटवारी परीक्षा घोटाला’, ‘व्यापमं घोटाला 2.0’ है: राहुल गांधी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में पटवारियों (राजस्व विभाग के कर्मचारियों) की भर्ती में घोटाले का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यह ‘व्यापमं 2.0’ है. उन्होंने मध्य प्रदेश में इस विषय को लेकर किए गए एक विरोध प्रदर्शन का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ”मध्य प्रदेश में भाजपा ने युवाओं से सिर्फ चोरी की है! पटवारी परीक्षा घोटाला, व्यापमं घोटाला 2.0 है, जो प्रदेश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है.”

राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ”पहले, भाजपा ने जनता की चुनी हुई सरकार चोरी की, अब विद्यार्थियों से उनका हक., युवाओं से रोजग़ार चोरी कर रही है.” कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ”मध्यप्रदेश में भाजपा के शासनकाल में एक के बाद एक घोटाले हुए हैं और अभी भी हो रहे हैं. पटवारी परीक्षा घोटाला सबसे नया मामला है. हर सभा में भ्रष्टाचार पर प्रवचन देने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी क्या युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले इस घोटाले की जांच करवाएंगे?”

मध्य प्रदेश के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस का आरोप है कि पटवारियों की भर्ती में बड़े पैमाने पर धांधली की गई और शीर्ष 10 चयनित उम्मीदवारों में से सात ने ग्वालियर के एक निजी महाविद्यालय में बनाए गए केंद्र में भर्ती परीक्षा दी थी. कांग्रेस का दावा है कि यह महाविद्यालय सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक द्वारा चलाया जा रहा है. सत्तारूढ़ भाजपा ने इस भर्ती परीक्षा में किसी भी तरह की अनियमितता से इनकार किया है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  2. 2 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  3. 3 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़
  4. 4 Sexual harassment भारत के गोल्ड मेडलिस्ट की करतूत! यौन उत्पीड़न के आरोप में जापान से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu