चीतों की मौत पर एनटीसीए का बयान राजनीतिक : रमेश

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 17 Jul 2023 09:59 PM
चीतों की मौत पर एनटीसीए का बयान राजनीतिक : रमेश
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कुनो में चीतों की मौत के लिए प्राकृतिक कारणों को जिम्मेदार बताने वाली राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की टिप्पणी को राजनीतिक करार देते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि यह सब प्रबंधन की विफलताओं पर पर्दा डालने के लिए था. उन्होंने यह दावा भी किया कि संभवत: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हस्तक्षेप के कारण एनटीसीए द्वारा यह बयान दिया गया है. एनटीसीए के प्रारंभिक विश्लेषण के अनुसार, चीतों की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है.

रमेश ने ट्वीट किया, “हमारा अनुमान है कि प्रधानमंत्री ने हस्तक्षेप किया होगा और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) से यह बयान जारी करवाया होगा कि कुनो में हुई सभी आठ चीतों की मौत के लिए ‘प्राकृतिक’ कारण जिम्मेदार हैं.” उन्होंने आरोप लगाया, “यह बयान स्पष्ट रूप से राजनीतिक है, जिसका उद्देश्य प्रबंधन की विफलताओं पर पर्दा डालना और परिरक्षण विज्ञान का मजाक उड़ाना है.”

अफ्रीका से लाए गए नर चीता सूरज की गत शुक्रवार को मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में मौत हो गई. वन अधिकारियों ने यह जानकारी दी. इस साल मार्च से श्योपुर जिले के पार्क में मरने वाले चीतों की संख्या आठ हो गई है. कुछ दिन पहले ही पार्क में अफ्रीका से लाए गए नर चीते तेजस की मौत हो गयी थी.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  2. 2 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  3. 3 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़
  4. 4 Sexual harassment भारत के गोल्ड मेडलिस्ट की करतूत! यौन उत्पीड़न के आरोप में जापान से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu