शिमला में सड़क का हिस्सा धंसने से कार नाले में गिरी, तीन की मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 18 Jul 2023 03:45 PM
शिमला में सड़क का हिस्सा धंसने से कार नाले में गिरी, तीन की मौत…
ऑडियो सुनें

शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला में शरण ढांक के पास मंगलवार को एक सड़क का हिस्सा धंसने से वहां से गुजर रही एक कार नाले में गिर गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। निरथ-ननखेड़ी पांडाधर ंिलक रोड का एक हिस्सा धंस गया, जिससे वहां से गुजर रही कार नाले में गिर गई।

पुलिस ने बताया कि इलाके में मौजूद अन्य लोगों ने कार को नाले में गिरते हुए देख लिया और इस बाबत पुलिस को सूचित किया। पुलिस के मुताबिक, पुलिस, दमकल विभाग के र्किमयों और स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान चलाया और शवों को नाले से निकाला।

मृतकों की पहचान वीर ंिसह (40), हिम्मत ंिसह (28) और रत्न (50) के तौर पर हुई है। ये सभी ननखेड़ी के रहने वाले हैं। मुख्यमंत्री सुखंिवदर ंिसह सुक्खू ने घटना पर दुख जताया है।

अधिकारियों के मुताबिक, इस साल मानसून आने के बाद बारिश से संबंधित घटनाओं और सड़क दुर्घटनाओं में अबतक 125 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य आपदा मोचन बल के अनुसार, हिमाचल प्रदेश को 4636 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav