सीमा पार करने वाले अमेरिकी सैनिक पर उत्तर कोरिया नहीं दे रहा कोई प्रतिक्रिया…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 20 Jul 2023 04:12 PM
सीमा पार करने वाले अमेरिकी सैनिक पर उत्तर कोरिया नहीं दे रहा कोई प्रतिक्रिया…
ऑडियो सुनें

सियोल: अमेरिका ने सीमा पार कर गए अपने सैनिक के बारे में चर्चा करने के लिए उत्तर कोरिया से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उसे कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। ट्रैविस ंिकग नामक यह सैनिक सियोल में एक व्यक्ति पर हमला करने के मामले में जेल में सजा काट रहा था। 10 जुलाई को रिहा होने के बाद टेक्सास के फोर्ट ब्लिस में अपने घर जाने के बजाय वह मंगलवार को सुबह पर्यटकों के एक समूह के साथ दक्षिण और उत्तर कोरिया को विभाजित करने वाले असैन्यीकृत क्षेत्र में सीमा पर स्थित पानमुनजोम गांव चला गया।

इस तरह ट्रैविस ंिकग उत्तर कोरियाई सीमा में प्रवेश कर गया। वह करीब पांच साल में उत्तर कोरिया में पकड़ा गया पहला अमेरिकी है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने बुधवार को वांिशगटन में संवाददाताओं को बताया ह्लकल पेंटागन ने कोरियाई पीपुल्स आर्मी में समकक्ष अधिकारियों से संपर्क किया था, लेकिन उनकी ओर से अभी तक उत्तर नहीं दिया गया है।” मिलर ने बताया कि ंिकग की सलामती और ठिकाने के बारे में जानकारी जुटाने के लिए व्हाइट हाउस, पेंटागन और विदेश विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन ज्यां-पियरे ने बताया कि अमेरिकी सरकार सैनिक की सुरक्षा और परिवार में उसकी वापसी सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है।

यह पता नहीं चल पाया है कि ट्रैविस ंिकग ने सीमा क्यों पार की। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने जब ट्रैविस ंिकग को तेजी से उत्तर कोरिया की ओर बढ़ते हुए देखा तो उसे लगा कि वह कोई ‘स्टंट’ देख रही है। लेकिन जब एक अन्य अमेरिकी सैनिक ने चिल्लाते हुए ट्रैविस को रुकने का इशारा किया तब उसे समझ आया कि बात कुछ और है। तब तक ट्रैविस सीमा पार कर चुका था।

प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि एक अमेरिकी सैनिक ने चिल्लाकर साथी सैनिकों को भाग रहे व्यक्ति को पकड़ने को कहा था। अमेरिकी सैनिक उस समूह का सदस्य था जो दक्षिण कोरियाई सैनिकों के साथ क्षेत्र में गश्त करता है। लेकिन, सैनिकों के पास कार्रवाई का समय नहीं था क्योंकि विशिष्ट नीली इमारतों के बीच एक संकीर्ण मार्ग से लगभग 10 मीटर (30 फीट) दौड़ने के बाद, ंिकग सीमा पार था और फिर नजरों से ओझल हो गया। यह सब कुछ ही सेकंड में हो गया।

ट्रैविस ंिकग (23) ‘‘फर्स्ट आर्मर्ड डिवीजन’’ का घुड़सवार स्काउट था जिसने हमले के लिए दक्षिण कोरियाई जेल में लगभग दो महीने की सजा काट ली थी। उसे 10 जुलाई को रिहा कर दिया गया था और सोमवार को टेक्सास के फोर्ट ब्लिस में अपने घर जाना था, जहां उसे अतिरिक्त सैन्य कार्रवाई और सेवा से बर्खास्तगी का सामना करना पड़ सकता था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav