अवैध संबंध से नाराज युवक ने मां के प्रेमी की कुल्हाड़ी से प्रहार कर की हत्या…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 22 Jul 2023 01:48 PM
अवैध संबंध से नाराज युवक ने मां के प्रेमी की कुल्हाड़ी से प्रहार कर की हत्या…

अवैध संबंध से नाराज युवक ने मां के प्रेमी की कुल्हाड़ी से प्रहार कर की हत्या...

ऑडियो सुनें

बाराबंकी: बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना इलाके में एक युवक ने कथित तौर पर अपनी मां के अवैध संबंधों से नाराज होकर उसके प्रेमी की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी और कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के मोहल्ला हवेली वार्ड निवासी अवसाफ हुसैन (50) के उसी वार्ड के निवासी अशफाक (24) की मां से कथित रूप से अवैध संबंध थे।

उन्होंने बताया कि अवसाफ हुसैन शुक्रवार की रात अशफाक के घर गया था, जहां अशफाक ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर सड़क पर छोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अवसाफ हुसैन को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अखिलेश नारायण ंिसह ने बताया कि आरोपी अशफाक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। एएसपी ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav