पेड्रो काचिन ने स्विस ओपन खिताब जीता

गस्टाड. अर्जेंटीना के पेड्रो काचिन ने रविवार को यहां फाइनल में एलबर्ट रामोस विनोलास को 3-6, 6-0, 7-5 से हराकर स्विस ओपन टेनिस टूर्नामेंट खिताब जीत लिया. 90वीं रैंकिंग पर काबिज इस खिलाड़ी के करियर का यह पहला खिताब है जिसकी बदौलत वह अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 54 की ओर पहुंच जायेंगे. गर्दन और टखने की चोट के कारण इस 28 साल के खिलाड़ी का करियर तेजी से आगे नहीं बढ़ सका, उन्होंने एक साल पहले पहली बार शीर्ष 100 में वापसी की थी. काचिन के नाम दूसरे टीयर के चैलेंजर टूर में छह करियर खिताब हैं. इस टूर्नामेंट से खेलने से पहले वह विम्बलडन के पहले दौर में नोवाक जोकोविच से हार गये थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button