एचएएल पर टिप्पणी को लेकर भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने साधा राहुल पर निशाना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 24 Jul 2023 07:27 PM
एचएएल पर टिप्पणी को लेकर भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने साधा राहुल पर निशाना
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद तेजस्वी सूर्या ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) पर ‘हमला’ करने के लिए सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की इस प्रमुख कंपनी के शेयर की कीमतें पांच गुना बढ़ गई हैं और इसने अपने वैश्विक दायरे को बढ़ाया है.

बेंगलुरु दक्षिण से लोकसभा सांसद ने एक ट्वीट में कहा, ”राहुल गांधी एचएएल और केंद्र पर हमला कर रहे हैं जबकि वास्तविकता यह है कि एचएएल के शेयर की कीमतें पिछले पांच वर्षों में लगभग पांच गुना बढ़ गई हैं और इसके 80,000 करोड़ से अधिक के ऑर्डर बुक हैं.” भाजपा की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष सूर्या ने कहा कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने मलेशिया में नए कार्यालय के साथ विश्व स्तर पर विस्तार किया है.

उन्होंने कहा, ”अर्जेंटीना अपने सशस्त्र बलों के लिए एचएएल के हेलीकॉप्टर चाहता है.” उन्होंने कहा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एचएएल के शानदार विकास के बारे में कुछ लोगों को कोई जानकारी नहीं है.” गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा नीत केंद्र सरकार पर सरकारी एयरोस्पेस कंपनी एचएएल को कमजोर करने और भारत की सामरिक क्षमता को नष्ट करने का आरोप लगाया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu